अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के एडीए कालोनी में केस वापस न लेने पर घर में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर बुजुर्ग को तेजाब डालने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीए कालोनी शाहजमाल निवासी मुश्ताक मोहम्मद सैफी ने बताया कि फैसल खुर्शीद द्वारा दिए गए दो चेक बाउंस होने के मामले में न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इस मामले में उच्च न्यायालय ने निचली अदालत को छह माह में निस्तारण करने के निर्दश दिए हैं। अब आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। तेजाब डालने की धमकी तक दे डाली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.