नई दिल्ली, फरवरी 26 -- NCERT की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट कड़ा रुख अपना रहा है। गुरुवार को शीर्ष न्यायालय में इस मामले पर सुनवाई हुई। भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने इस मामले की जांच की बात कही है। साथ ही सारी किताबों को वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इससे एक दिन पहले ही किताब के खास चैप्टर पर आपत्ति जताई थी। सीजेआई ने कहा था कि अदालत को बदनाम नहीं करने दिया जाएगा। हालांकि, कोर्ट की आपत्ति के बाद NCERT ने किताब फिर लिखने का फैसला किया है। NCERT की तरफ से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस सुओ मोटो केस में हम माफी मांगते हैं। इसपर सीजेआई ने कहा कि मीडिया में हमारे दोस्तों ने यह नोटिस भेजा और इसमें माफी का एक शब्द नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.