गिरडीह, मार्च 13 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। दहेज प्रताड़ना के आरोपी अभियुक्तों द्वारा पीड़िता व उनके परिवार पर केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इस धमकी से पीड़ित परिवार सहमे हुए हैं। लगातार धमकी से भयभीत परिजन ने गिरिडीह एसपी को आवेदन देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने और जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई है। यह मामला गिरिडीह महिला थाना कांड संख्या 24/2025 से जुड़ा हुआ है। पीडित परिवार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पारडीह गांव का रहने वाले हैं। गिरिडीह एसपी को दिए गए आवेदन मे उल्लेख किया है कि पीरडीह के रामजी साव अपनी पुत्री अंशु देवी की शादी देवरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी योगेश्वर साव के साथ वर्ष 2017 मे शादी हुई थी। शादी के बाद अंशु ससुराल मे ठीक से रह रही थी। इस बीच उसने एक ...