रामपुर, मई 15 -- रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी गांव के ही कंपोजिट स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है।बुधवार दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद बुधवार देर रात परिजनों ने पुलिस में बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस टीम छात्रा को तलाश कर रही रही थी कि छात्रा बृहस्पतिवार सुबह खुद ही अपने घर पहुंच गई। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि छात्रा बृहस्पतिवार तड़के ही अपने घर पहुंच गई है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...