गोरखपुर, मार्च 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। अधिवक्ता रवि कुमार दुबे सहित दस अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय को दिया गया है। इसमें छह मार्च 2026 को साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में अधिवक्ता रवि कुमार दुबे ने कहा कि उन्हें अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो के न्यायालय में लंबित सत्र बाद सरकार बनाम राकेश मणि त्रिपाठी वगैरह धारा 302 भारतीय दंड संहिता,थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर में नकल चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने नकल दाखिल किया था। 27 फरवरी 2026 को जब वह नकल लेने गए तो नकल इंचार्ज बाबू राम प्रकाश सिंह उनसे एक हजार रुपये रिश्वत की मांग करने लगे। आरोप है कि रुपया देने से मना करने पर बाबू राम प्रकाश सिंह और उनके साथ के लोग जो शराब के नशे में धुत थ...