अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। कालाबाजारी की आशंका के बीच छापेमारी कर बरामद किए गए 186 बोरी राशन के मामले में जिला पूर्ति विभाग केस दर्ज कराने की तैयारी में है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले में अभी जरूरी डाटा एकत्र किया जा रहा है। एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह ने शनिवार देर शाम कालाबाजारी की आशंका में रघुनाथपुर स्थित एक धर्म कांटा परिसर में बने भवन से छापेमारी कर 186 बोरी चावल, गेहूं व चीनी बरामद किया था। यह राशन कटेहरी विकासखंड के स्कूलों में बनने वाले एमडीएम के लिए कोटेदारों को दिए जाने वाला राशन था। हालांकि वितरण व स्टॉक का मिलान सही पाया गया था। यह भी पढ़ें- महराजगंज में गल्ला व्यापारी के दुकान पर छापेमारी, चावल के नमूने लिए जिम्मेदारों ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इस बीच अब पूर्ति विभाग मामले में केस दर्ज कराने की तैयारी में जु...