नवादा, अप्रैल 16 -- साइबर अपराधी हर दिन ठगी के नये-नये तरीके निकाल कर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटे हैं। इस कड़ी में हाल में एक नया तरीका काफी प्रचलन है। जिसकी जानकारी देकर नवादा की पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया है। इसके तहत अपराधी लोगों से संबंधित केस का डिटेल व इससे जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और वे पुलिस अधिकारी अथवा न्यायालय का कर्मी बताकर लोगों को फोन करते हैं। केस को सुलझाने, धाराएं कम करने, चोरी गये सामानों को बरामद करने अथवा गिरफ्तारी से बचने के नाम पर अपराधी लोगों से पैसों की मांग करते हैं। यह भी पढ़ें- केस डिटेल लेकर लोगों को डरा-धमका ठग रहे अपराधी नया मोड्स ऑपरेंडी इस नये मोड्स ऑपरेंडी के तहत अपराधी फोन कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। वे लोगों के केस क...