नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। चेक बाउंस के एक मामले में कोर्ट में केस दर्ज कराने पर एक व्यक्ति ने तीन सगे भाइयों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़पुरा गांव निवासी वीरेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने सेक्टर-36 निवासी तीन सगे भाइयों को रुपये उधार दिए थे। आरोपियों ने इसके एवज में एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी संजय की पत्नी के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का केस डाल दिया। इस पर आरोपियों ने पीड़ित को रास्ते में रोककर केस वापस लेने की धमकी दी। अब इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ...