रांची, अगस्त 13 -- रांची। न्यायायुक्त अनिल मिश्रा की अदालत ने केस और काउंटर केस से जुड़े 14 मामलों को एक ही अदालत में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। अदालत ने सभी मामलों को न्यायिक दंडाधिकारी-24 रित्विका सिंह की अदालत में स्थानांतरित कर दिया है। ये मामले पहले रांची की अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं। अदालत ने कहा कि केस और काउंटर केस की सुनवाई एक ही अदालत में होना न्यायहित में जरूरी है। इससे दोनों मामलों में साक्ष्यों का बेहतर मूल्यांकन हो सकेगा और परस्पर विरोधी फैसले आने की संभावना नहीं रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...