बगहा, जनवरी 5 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता नगर के डाक बंगला रोड न्यू कॉलोनी में भाई के घर रह रही अंजना ने अपने भैसुर सुजीत कुमार के खिलाफ नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने भैसुर पर केस उठाने के लिए धमकी देने का आरोप लगाया है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बताया कि अंजना की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी । एफआईआर में सुबोध कुमार की पत्नी अंजना ने बताया है कि वह अपने तीन बच्चों और पति के साथ सिलीगुड़ी में रहती थी। विगत वर्ष सात नवंबर को उसके पति, उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए। इसके खिलाफ उसने जलपाईगुड़ी जिला के भक्ति नगर थाना में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में उसके पति जेल चले गए। तब वह अपने बच्चों के साथ अपने भाई के घर डाक ब...