केस उठाने की धमकी और दो लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार
मुंगेर, सितम्बर 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। पूर्व के मामले को वापस लेने की धमकी देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपित धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी सत्यनारायण साव का पुत्र नीतीश कुमार है। खजुरिया गांव निवासी स्व. मुकेश मंडल की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि, मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो हथियारबंद बदमाश उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। आरोप है कि, बदमाशों ने पूर्व में दर्ज मामले को वापस लेने की धमकी दी और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। घटना के बाद पीड़िता ने एसपी और स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही कासिम बाजार, धरहरा और लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.