कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विभागीय कर्मचारियों के घरों में बिजली मीटर न लगाने पर कर्मचारियों का वेतन रोकने के विरोध में पांच अगस्त को केस्को मुख्यालय में हुए धरना-प्रदर्शन और अफसरों के घेराव पर प्रबंधन ने कार्रवाई की है। बिना अपने प्रभारियों को बताए ड्यूटी के वक्त प्रदर्शन में शामिल होने पर एक श्रमिक को निलंबित कर दिया गया है जबकि दो यूनियन नेताओं का प्रदर्शन में शामिल होने को गैरहाजिर मानते हुए एक दिन का वेतन काटा गया है। वहीं, वेतन रोकने को नियमविरुद्ध बताते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार सुबह केस्को एमडी को ज्ञापन देकर 22 अगस्त को सत्याग्रह करने की नोटिस देने पर 96 कर्मचारियों का रुका वेतन बहाल कर दिया गया। हालांकि, प्रदर्शन के मामले में कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई से विवाद पूरी तरह खत्म नहीं ...