कानपुर, मई 24 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में बढ़ते बिजली संकट के बीच केस्को के फेसलेस सिस्टम में उपभोक्ताओं को राहत दी गई है कि वह सबस्टेशनों में जाकर फॉल्ट संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शहर में अलग-अलग इलाकों में बनी आठ हेल्पडेस्क सुबह 10 से शाम पांच बजे तक खुली रहती हैं। छुट्टी के दिन बंद रहती हैं। हालांकि बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायत के लिए सिर्फ ऑनलाइन शिकायतों से समाधान संभव नहीं हुआ है। वह भी तब जब लगातार बिजली संकट में हेल्पलाइन नंबर 18004101912 घंटों व्यस्त बताता है। ऐसे में उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए केस्को की तरफ से यह छूट है कि उपभेाक्ता अपने नजदीकी सबस्टेशनों में जाकर आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या इन दिनों फॉल्ट की स्थिति में लोग मजबूर...