कानपुर, मई 6 -- कानपुर। केस्को की नवनियुक्त प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने बुधवार को केस्को मुख्यालय में पदभार ग्रहण कर केस्को के इंजीनियरों के साथ बैठक की। परेड बिजलीघर और केस्को मुख्यालय के ऑफिसों का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों और उपभोक्ताहित से जुड़े मामलों की जानकारी ली। एमडी ने परेड बिजलीघर में बिल संशोधन केंद्र का निरीक्षण किया और वहां आने वाली शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और प्रक्रिया की जानकारी ली। स्टाफ से समय से मेरिट के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिजलीघर और स्टोर रूम भी देखे। उन्होंने कहा, आईजीआरएस और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। यह भी पढ़ें- पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में नजर आए गोरखपुर के नए नगर आयुक्त अजय जैन शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य र...