कानपुर, मई 26 -- कानपुर। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने मंगलवार को केस्को एमडी से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की दिक्कतों को दूर कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर 18004101912 मिलाते मिलाते लोग थक जाते हैं लेकिन लंबी वेटिंग होने से शिकायतें दर्ज नहीं होती हैं। सबस्टेशनों के फोन नहीं उठते हैं। पांच-पांच वार्डों में एक जेई की तैनाती है, जो लोगों को मिलते ही नहीं हैं। पराग डेयरी और दबौली सबस्टेशन पर तो कर्मचारी ठीक से बात तक नहीं करते हैं। केस्को एमडी ने पार्षद को इन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- जेबीवीएनएल का शिकायत केंद्र आज से 24 घंटे रहेगा चालू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...