कानपुर, अप्रैल 23 -- कानपुर। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को हटाकर पोस्टपेड करने और लगातार बढ़े हुए बिल को दुरुस्त कराने की मांग का ज्ञापन प्रदेश की राज्यपाल को भेजा गया है। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय गुप्ता ने गुरुवार को केस्को एमडी सैमुअल पॉल एन के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि नियामक आयोग के प्रीपेड की अनिवार्यता न होने के प्रावधान के बाद भी सरकार की तरफ से आदेश जारी न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। लगातार रीचार्ज कराने के बाद भी बैलेंस निगेटिव आने से उपभोक्ता भटक रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...