कानपुर, अप्रैल 5 -- तूफानी बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों की समस्याओं का समाधान कराने और क्षेत्र में हुए बिजली ढांचे को हुए नुकसान का जायजा लेने रविवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केस्को एमडी सैमुअल पॉल के साथ निकले। केस्को सबस्टेशनों में समस्याएं देखीं। मैथानी ने बताया कि क्षेत्र में हुए संकट को बहाल करने के लिए केस्को, नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों से सुबह से ही संपर्क में रहे। केस्को एमडी ने नवीन नगर और शास्त्री नगर सबस्टेशन का जायजा लिया और बिजली बहाली का काम जल्द कराने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.