केसी पटेल ने संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा
बरेली, अक्टूबर 3 -- बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री बरेली मंडल केसी पटेल ने संगठन के सभी पदों से स्वेच्छा से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडेय और प्रांतीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान दिया। केसी पटेल ने स्पष्ट किया कि पद छोड़ने के बावजूद वह संगठन से सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहेंगे और अपना सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- मांडलिक मंत्री केसी पटेल ने दिया इस्तीफा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.