मधुबनी, फरवरी 26 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बीएओ यास्मीन बानो की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में संचालित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान बीएओ ने किसान सलाहकार, एटीएम एवं बीटीएम को निर्देश दिया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन के इच्छुक किसानों को अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत स्तर पर केसीसी लोन के व्यापक प्रचार-प्रसार का भी निर्देश दिया, ताकि पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके। इसके अलावा गरमा मूंग फसल को बढ़ावा देने के लिए पंचायत एवं वार्ड स्तर पर खाली पड़ी जमीन का सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट जमा करने को कहा गया। बीएओ ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.