फतेहपुर, फरवरी 2 -- फतेहपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार ने आम बजट में किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की ऋण सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है। इस फैसले से दोआबा के किसानों को राहत मिलेगी और खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक मजबूती मिलेगी। बजट में की गई इस घोषणा के अनुसार अब किसान फसल उत्पादन के साथ-साथ कृषि यंत्रों की खरीद, बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि संबंधी खर्चों के लिए अधिक राशि का लाभ ले सकेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ी हुई क्रेडिट लिमिट से किसानों की निर्भरता साहूकारों पर कम होगी और समय पर निवेश संभव हो सकेगा। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में अहम साबित हो सकता है। किसान संगठनों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.