रुडकी, दिसम्बर 9 -- आईआईटी रुड़की और उत्तर प्रदेश सरकार ने भारत का पहला बड़े स्तर का किसान कार्बन क्रेडिट मॉडल (केसीसी) शुरू किया है। इस अग्रणी कार्यक्रम के तहत किसान टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाकर वैज्ञानिक रूप से सत्यापित कार्बन क्रेडिट के आधार पर सीधी आय प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को जलवायु कार्रवाई में भागीदार बनाना और उनकी टिकाऊ प्रथाओं को प्रत्यक्ष एवं मापनीय आय में बदलना है। जिसका संदेश सीधी कमाई, स्थानीय फायदा है। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि यह पहल किसानों को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी देती है। जिससे उनकी टिकाऊ प्रथाएं प्रत्यक्ष और मापनीय आय में बदलती हैं। वैज्ञानिक तरीके और साधारण कार्यान्वयन को जोड़ते हुए आईआईटी रुड़की कृषि समुदायों को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता बढ़ाने और कृषि-आधारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.