औरैया, जून 27 -- किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने और नवीनीकरण के लिए जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग और बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान आठ जुलाई तक प्रत्येक कार्य दिवस में संचालित होगा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 24 जून से आठ जुलाई तक सभी विकासखंड सभागारों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक केसीसी शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में किसानों के नए किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे तथा पुराने कार्डों का नवीनीकरण भी किया जाएगा। साथ ही किसानों को केसीसी योजना और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: फार्मर रजिस्ट्री : 30 जून तक विशेष अभियान उन्होंने किसानों से अपील की है कि अपने विकासखंड मुख्यालय पर आयोजित शिविर में पहुंचकर समय से अपना केसीसी बनवाए...