बेगुसराय, फरवरी 26 -- बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनसेरपुर गांव में गुरुवार को बिहार ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बेगूसराय के सौजन्य से केसीसी कैंप सह वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय कुमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार मिथिलेश कुमार, बलिया शाखा प्रबंधक सिकंदर कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रियाओं एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। शिविर के दौरान किसानों को केसीसी योजना के लाभ, समय पर ऋण अदायगी के महत्व, साइबर सुरक्षा, बचत की आदत एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार स...