समस्तीपुर, मार्च 11 -- विभूतिपुर। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए प्रखंड स्तरीय केसीसी शिविर का आयोजन प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में किया जाएगा। आगामी 13 मार्च को सुबह 11 बजे से केसीसी के लिए आवेदन लिया जाएगा। इस बाबत प्रखंड कृषि कार्यालय ने पत्र जारी कर इसकी चर्चा की है कि शिविर में केसीसी (क्रॉप) एवं केसीसी (पशुपालन एवं मत्स्य पालन) का आवेदन लिया जाएगा। पत्र की प्रतिलिपि सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि को भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...