बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। हर्रैया पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के बलईवीर निवासी शिवपूजन चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षी ने केसीसी पर लोन लिया है और पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। लोन में गारंटर होने के कारण जब बार-बार पैसा जमा करने के लिए कहा तो विपक्षी भड़क गया और अपशब्द कहने लगा। उनकी पत्नी को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के बिहरा रेहरवा निवासी मनीष कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.