पाकुड़, अप्रैल 28 -- प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को केसीसी हेतु किसानों से आवेदन प्राप्त करने को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किसान मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 अप्रैल से 20 मई तक संचालित केसीसी ऋण सशक्तिकरण अभियान में सभी योग्य किसानों का केसीसी आवेदन भरकर बैंक में जमा करना है। बैठक मे उपस्थित अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि महेशपुर प्रखंड को 20 अप्रैल से 20 मई तक संचालित केसीसी अभियान हेतु लगभग 01 करोड़ का केसीसी ऋण वितरण करना है। इसके लिए सभी किसान मित्र सभी योग्य किसानों का केसीसी आवेदन भरकर संबंधित बैंक में जमा करें। उन्होंने कहा कि केसीसी सबसे कम ब्याज दर मात्र 07 प्रतिशत पर किसानों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उसमें भी अगर किसान समय पर ऋण का भुगतान करता है तो किसान को केंद्र सरका...