औरंगाबाद, फरवरी 7 -- दाउदनगर कोऑपरेटिव बैंक की दाउदनगर शाखा ने एनपीए श्रेणी में जा चुके केसीसी ऋण मामलों को लेकर वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी है। दाउदनगर प्रखंड के अंतर्गत संचालित 15 पैक्स से जुड़े लगभग 300 किसानों पर बैंक का करीब एक करोड़ रुपये का केसीसी ऋण बकाया बताया गया है। बैंक की ओर से पहले चरण में किसानों को राहत देने के उद्देश्य से वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू की गई थी। इसके साथ ही बकाया ऋण के समाधान के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। कोऑपरेटिव बैंक दाउदनगर शाखा के शाखा प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर केसीसी ऋण जमा करने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक ब्याज माफी की सुविधा दी जा रही है, ताकि किसान आसानी से अपने ऋण का निपटारा कर सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.