सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की ओर से केसीसी ऋणधारक किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 31 मार्च तक शत प्रतिशत यानि सौ प्रतिशत तक ब्याज माफी का लाभ दिया जाएगा। बैंक प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बैंक की कार्यकारिणी ऋण समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे अल्पकालिक केसीसी ऋण, जिनकी अवधि छह वर्ष से अधिक हो चुकी है और जो एनपीए की श्रेणी में आ चुके हैं। उनके लिए मूलधन जमा करने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। वहीं चार से छह वर्ष के बीच अवधि वाले एनपीए खातों पर 90 प्रतिशत तक ब्याज माफी का प्रावधान किया गया है। प्रबंध निदेशक ने कहा कि योजना का उद्देश्य डिफॉल्टर किसानों को राहत देकर उन्हें दोबारा बैंकिंग प्रणाली...