पाकुड़, दिसम्बर 23 -- महेशपुर। कृषि सूचना एवं तकनीकी केंद्र महेशपुर में मंगलवार को शत प्रतिशत किसानों को केसीसी से संतृप्त करने हेतु तीन चरणों में केसीसी ऋण जागरूकता एवं संविकरण अभियान चलने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी के तहत 23 दिसंबर 2025 को पहले चरण में प्रखंड परिसर में मेगा केसीसी शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के किसान मित्रों के द्वारा 45 केसीसी आवेदन जमा किया गया। सहायक तकनीकी प्रबंधक शांतनु कुमार शील एवं अभिजीत शील ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले दो चरण क्रमश: 06 जनवरी 2026 एवं 16 जनवरी 2026 में अभियान चलाकर सभी किसानों को केसीसी से आच्छादित किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...