शामली, जुलाई 9 -- शामली। खरीफ सीजन और संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार ने जिला गन्ना अधिकारी आरएल कुशवाहा तथा क्रिसिल फाउंडेशन की टीम के साथ बैठक कर अभियान की रणनीति तैयार की। इस दौरान पात्र किसानों को अधिक से अधिक केसीसी से जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में क्रिसिल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर वासिफ अली एवं कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर शीजा खानम भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने कहा कि गन्ना किसानों को संस्थागत ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ना बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: गन्ना किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से आच्छादित करने का अभियान इसके बाद गन्ना समिति भवन में स...