कानपुर, अप्रैल 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता रोवर्स अंडर-12 क्रिकेट कप में रविवार को खेले गए मैच में केसीसीसी एकादश ने ब्लू स्टार एकादश को नौ विकेट से पराजित किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू स्टार एकादश की पूरी टीम 24 ओवर 93 रन पर आलआउट हो गई। टीम की ओर से आर्यन ने 17 रन और नयन ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने तीन, प्रिंस और अयान ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में केसीसीसी एकादश ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 94 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से कृष्णा ने 50 रन और इमरान ने 32 रन बनाए। मैच में तीन विकेट लेने वाले आरव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...