गिरडीह, जून 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में बिजली संकट से निजात पाने के लिए गुरुवार को कोयलांचल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन की अगुवाई में सदस्यों ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता प्रतोष कुमार के कार्यालय पहुंचे जहां शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के तमाम अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान बिजली की व्यवस्था में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत की गई। बरसात से पूर्व बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही स्विच की संख्या बढ़ाने की बात कही गयी ताकि ब्रेकडाउन में कम से कम एरिया प्रभावित हो। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर निर्बाध बिजली के लिए बनाई टीम इसके अलावा खराब पड़े इंसुलेटर को बदलने व आपात स्थिति में उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध कराने...