बोकारो, अप्रैल 8 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम, एलडीएम आबिद हुसैन तथा नाबार्ड के पदाधिकारी एफ बीलूंग की उपस्थिति में बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। किसानों और जरूरतमंद लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ व सीओ ने कहा कि किसानों को कृषि कार्य के लिए केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। कहा कि फिशरीज और पशुपालन से जुड़े व्यक्तियों को भी ऋण देकर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में कार्य करना जरूरी है। अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया कि जिन लाभुकों द्वारा समय पर ऋण का भुगतान कर दिया जाता है, उन्हें पुनः ऋण उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.