गोरखपुर, नवम्बर 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता एनई रेलवे ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग-बी डिविजन के रोमांचक मुकाबले में केसीए रेड और टाइम वॉच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला सेंट एंड्रूज कॉलेज ग्राउंड में खेला गया। 35 ओवर के इस मुकाबले में गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। गुरुकुल की पूरी टीम 79 रन पर सिमट गई। केसीए रेड की ओर से सुधांशु तिवारी ने अपने शानदार स्पेल में 4.1 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केसीए रेड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। शुभम कुशवाहा ने 57 रन की निर्णायक पारी खेली, जबकि दिशाद अंसारी ने 35 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। केसीए रेड ने तीन विकेट खोकर 81 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ...