कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में केसीए रेड एकादश ने केसीए पिंक एकादश को पांच विकेट से पराजित किया। कमला क्लब मैदान पर खेले गए मैच में केसीए पिंक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। टीम की ओर से नेहा वर्मा ने 49 रन, प्रियांशी सिंह ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में वर्षा शर्मा व दीक्षा कुशवाहा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी केसीए रेड एकादश ने 32.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन बनाकर मैच जीता। शिवी सिंह ने 61 रन की नाबाद पारी खेली। शिबू सिंह पाल ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्मी, सिया को दो-दो सफलता मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.