कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित वूमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग का मुकाबला कमला क्लब मैदान पर खेला गया। जिसमें केसीए ग्रीन एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केसीए येलो एकादश को 117 रन से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए ग्रीन एकादश ने 35 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। टीम की ओर से श्वेता वर्मा ने 56 रन, काव्या बंदोह ने 52 रन और सिमरन भाटी ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वर्षा ने तीन खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी केसीए येलो एकादश की टीम 26.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुषी सिंह ने 26 रन और सिद्धि सिंह ने 21 रन बनाए। सिम्मी थापा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। सिम्मी थापा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...