पटना, सितम्बर 17 -- दक्षिण राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव उर्फ केसीआर पर निशाना साधते हुए एक बार फिर बिहार का जिक्र किया है। रेवंत ने आरोप लगाया कि केसीआर ने बिहार से आकर तेलंगाना को लूट लिया। इससे पहले भी वह भारत राष्ट्र समिति (BRS) के मुखिया केसीआर के डीएनए पर सवाल उठा चुके हैं। साल 2023 में रेवंत रेड्डी ने केसीआर के डीएनए को बिहारी बताया था। रेवंत ने यह भी कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहारी डीएनए से बेहतर होता है। उस पर तेलंगाना से बिहार तक खूब सियासी बवाल मचा था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) समेत एनडीए के नेता, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भड़क गए थे। अब एक बार फिर रेवंत रेड्डी ने केसीआर को बिहारी बताते हुए उनको आड़े हाथों ले लिया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को तेलंगाना विधानसभा में अपने संबोधन के...