दुमका, मार्च 2 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के उपलक्ष्य पर रविवार को जरमुंडी प्रखंड के केसरी सूर्य मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। अहले सुबह से करीब 35 हजार भक्तों ने भगवान सूर्य की विधिवत पूजा अर्चना किया। भक्तों ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना पूरी निष्ठा के साथ किया। भक्तों ने अपनी मनौती व पूर्व संकल्पित 600 पाठे की बलि प्रदान कराया गया। पूजा अर्चना के उपरांत भक्तों के द्वारा सूर्य मंदिर की परिक्रमा भी की गई। मान्यता है कि सूर्यदेव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने से शरीर के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। सूर्यदेव की पूजा अर्चना को लेकर मंदिर के आसपास दिन भर चहल पहल बनी रही। इस मौके पर जिले के अलावा आसपास के जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, बांका सहित कई अन्य जिलों से आए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने ...