केसरी पोशाक में विराजे मथुराधीश
आगरा, जून 12 -- पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर यमुना किनारा स्थित प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश महाराज के मंदिर में भगवान श्रीविष्णु के वामन अवतार की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। वामन जयंती महोत्सव के अंतर्गत विशेष पूजन, अभिषेक, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक प्रवचनों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वैष्णव भक्तों ने भाग लिया। ठाकुर जी को वामन वेश में छतरी के नीचे केसरिया रंग की पोशाक के साथ श्रंगारित किया गया। महोत्सव का शुभारंभ मंगला आरती के साथ हुआ। मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों, बंदनवारों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। भगवान वामन की मनोहारी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बाल वामन के रूप में सजे ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के महंत नंदमम श्रोत्रिय ने वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.