केसरी का बलिदान देशभक्ति-त्याग की मिसाल: ब्लॉक प्रमुख
विकासनगर, मई 3 -- डाकपत्थर पीजी कॉलेज में रविवार को वीर केसरी चंद के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने वीर केसरी चंद की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने कहा कि वीर केसरी चंद का बलिदान देशभक्ति और त्याग की अमिट मिसाल है। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने वीर सपूतों के इतिहास से सीख लेने का अवसर मिलता है। इस दौरान वक्ताओं ने वीर केसरी चंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भारी वर्षा के चलते स्थगित हुआ मूर्ति अनावरण समारोह कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय लोगों की भी सहभागिता रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.