लखनऊ, जनवरी 5 -- केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ब्रिज के बचे दोनों अंतिम खंभों की कंक्रीटिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोमवार से क्रॉसिंग को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया। अभी तक क्रॉसिंग को दोपहिया वाहनों के लिए खोले रखा गया था। अब इन वाहनों को महाराजापुरम से होते हुए कनौसी रेलवे क्रॉसिंग से जाना पड़ेगा। केसरीखेड़ा क्रॉसिंग पर केसरीखेड़ा और कृष्णा नगर की तरफ से ब्रिज का ढांचा तैयार किया जा चुका है। केवल रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर का काम ही बाकी रह गया है। पुल का निर्माण सेतु निगम कर रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरा पुल 26 पिलरों पर खड़ा किया जा रहा है। इसमें से 24 पिलरों और उसके ऊपर ढांचा का काम किया जा चुका है। दोनों हिस्सों को मिलाने के लिए अब क्रासिंग के ऊपर का काम ही बाकी रह गया है। इसके लिए शेष दो पिलरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.