लखनऊ, अप्रैल 22 -- कृष्णा नगर-केसरीखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज पर गुरुवार को तीसरा गर्डर भी रख दिया गया। इसके लिए रेलवे से सेतु निगम को दो घंटे का ब्लाक मिला था। अब तक छह में से तीन गर्डर रखे जा चुके हैं। शेष तीन गर्डर रखते ही ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद तकनीकि और सुरक्षा जांच सहित ब्रिज के छिटपुट काम ही रह जाएंगे। संभावना है कि यह सभी काम मई मध्य तक पूरे हो जाएंगे। उसके बाद ब्रिज को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। केसरी खेड़ा आरओबी पर गर्डर लांचिंग का काम रविवार को शुरू किया गया था। पहले दिन रेलवे से मिले तीन घंटे के ब्लाक में सेतु निगम ने दो गर्डर रखे थे, जिससे केसरीखेड़ा और कृष्णा नगर की तरफ बन कर तैयार ब्रिज के हिस्से आपस में जुड़ गए। गुरुवार को तीसरे गर्डर की लांचिंग के लिए रेलवे ने दोपहर 12.50 से 02.50 तक का ब्लाक दिया। इस अवधि में ए...