मैनपुरी, मार्च 19 -- चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) हिन्दू नववर्ष पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवीन मंडी स्थित भोलेनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद झांकी पर सवार मां दुर्गा और भारत माता की पूजा अर्चना कर शोभायात्रा शुरू हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एकरसानंद में संपन्न हुई। जहां भजन संध्या कार्यक्रम रात तक चला। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों को सनातन को आगे बढ़ाने, एकजुट रहने का आवाह्न किया गया। हिन्दू नववर्ष पर शोभायात्रा को लेकर लोगों में उत्साह पहले से था। पूरे शहर को केसरिया रंग में रंगा गया। तिराहे, चौराहे, स्टेशन रोड सहित अन्य मार्गों को केसरिया झंडियों से पाट दिया गया। महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने शोभायात्रा संयोजक शिखर मोहन राजपूत के साथ नवीन मंडी स्थित...