मेरठ, अगस्त 3 -- चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग इन दिनों पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हरियाणा और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों के शिवभक्तों से कांवड़ मार्ग गुलजार है। चारों ओर लहराते केसरिया ध्वज, कंधों पर सजी कांवड़ और गूंजते 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। बता दें कि कांवड़ मार्ग पर दिन-रात शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। कोई पैदल कांवड़ लेकर आगे बढ़ रहा है तो कोई डीजे पर बज रहे भजनों के बीच शिवभक्ति में लीन नजर आ रहा है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह लगाए गए शिविर भी श्रद्धालुओं से गुलजार हैं। शिविरों में कांवड़ियों के लिए भोजन, फल, पेयजल, विश्राम और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है. यह भी पढ़ें- हर-हर बम-बम के जयघोष के बी...