मोतिहारी, जून 20 -- केसरिया। केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार निवासी 55 वर्षीय ज्ञान्ति देवी की सर्पदंश से मौत हो गई है। वह मोती राय की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार ज्ञान्ति देवी घर में पशुओं के लिए रखे भूसा को निकाल रही थी। इसी दौरान भूसा में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला बैरिया बाजार की रहने वाली थी। महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद स्थिति बिगड़ने लगी । यह भी पढ़ें- केसरिया में सर्पदंश से महिला की मौत यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला अचेत, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...