मोतिहारी, जून 13 -- केसरिया। केसरिया थाना क्षेत्र के सागर चूरामन गांव में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक दुकान से गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया है। बरामद पदार्थ का वजन 642 ग्राम बताया गया है। जानकारी के अनुसार, सागर चूरामन निवासी टुनटुन ठाकुर की किराना दुकान पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 642 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सूखा नशा और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...