कोडरमा, जून 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले की पहचान अब केवल अभ्रकनगरी या प्राकृतिक संपदाओं तक सीमित नहीं रहेगी। अपनी विशिष्ट स्वाद, रंगत और परंपरा के लिए प्रसिद्ध केसरिया कलाकंद को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने के साथ ही यह स्थानीय मिठाई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान हासिल करने की ओर अग्रसर हो गई है। यह उपलब्धि न केवल कोडरमा के मिठाई व्यवसायियों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जिले की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। दार्जिलिंग चाय, बनारसी साड़ी और रतलामी सेव की तरह अब कोडरमा का केसरिया कलाकंद भी उन उत्पादों की सूची में शामिल हो गया है जिन्हें उनकी क्षेत्रीय विशिष्टता के कारण विशेष मान्यता प्राप्त है। यह भी पढ़ें- कोडरमा के केसरिया कलाकंद जीआई टैग मिलने से बढ़ेंगे ...