वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के 105वें दीक्षांत से पहले परिसर में केसरिया-बसंती रंग छा गया हैं। मंगलवार से विभिन्न संकायों और संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए साफा-उत्तरीय का वितरण शुरू हुआ। साफा मिलने के बाद इसे धारण करने के लोभ का संवरण मुश्किल था। छात्र-छात्राओं ने इसे पहनकर सेल्फी और रील बनाई। परिसर के सभी संकाय, संस्थान और केंद्रों के कार्यालय से मंगलवार से साफा-उत्तरीय वितरण शुरू हुआ। सुबह 10 बजे से संकाय कार्यालयों के बाहर विद्यार्थियों की कतार लगने लगी। सभी अपने कंसेंट फॉर्म और 200 रुपये की रसीद दिखाकर साफा-उत्तरीय प्राप्त करते रहे। बता दें कि बीएचयू के दीक्षांत समारोह में पिछले 105 वर्ष से यही साफा-उत्तरीय गणवेश के रूप में धारण किए जाते हैं। इसके अलावा छात्रों के सफेद कुर्ता पायजामा या धोती और छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.