मोतिहारी, मई 9 -- केसरिया, निसं। केसरिया बाजार में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने एक गल्ला व्यवसायी से करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की, इससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों व लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, केसरिया बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी लाल बाबू साह अपनी दुकान के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। बाइक रोकते ही दो अपराधी तेजी से दुकान के अंदर घुस गए और गल्ला से दिनभर की बिक्री के करीब दो लाख रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- दीवार काटकर मोबाइल दुकान व पान दुकान में चोरी घटना को देख आसपास के दुकानदार विरोध करने के लिए आगे बढ़े। खुद को घिरता देख अपराधियों ने लोगों को डराने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने ...