लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला केसरवानी वैश्य सभा की ओर से रविवार को लोहरदगा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द केसरी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय केसरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनय केसरी, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केसरी, वरिष्ठ सदस्य शिरीष केसरी, पूर्व महामंत्री आनन्द केसरी आदि उपस्थित रहे। कंबल वितरण के लिए सहयोग राशि देने वाले वालों में उदय केसरी, विनय केसरी, प्रमोद केसरी, संतोष लाल केसरी, अच्युत केसरी, संदीप केसरी, शिरीष केसरी, आनन्द केसरी, गोपाल साहु, नवीन केसरी सहित गुप्त रूप से दान करने वाले सभी सम्मानित और वरिष्ठ सदस्यों को केसरवानी वैश्य सभा की ओर से हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अरविंद केसरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...